UP JOB RAFTAR

RRB Group D City Intimation UP Police Constable (32679) UPSSSC Lekhpal UP Anganwadi (60000) HSSC Police BSSC Inter Level

ANSWER KEY

Showing posts with label SARKARI YOJNA. Show all posts
Showing posts with label SARKARI YOJNA. Show all posts

Wednesday, June 13, 2018

गैस सब्सिडी का पैसा बैंक अकाउंट में आता है या नहीं कैसे चेक करें/how to check gas subsidy in bank account.

आप रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी पर ले रहे हैं तो इस स्कीम के तहत ग्राहकों को एक तय कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर मिलता है और बाद में कुछ राशि बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाती है
परेशानी तब होती है जब हमें पता ही नहीं चलता कि सब्सिडी का पैसा बैंक अकाउंट में आ रहा है कि नहीं और आ रहा है तो कितना आ रहा है ? चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते है

सबसे पहले स्मार्ट फोन के ब्राउज़र में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी और गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर पर क्लिक करें इसके बाद आपसे LPG ID और रजिस्टर मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद ओके करने पर आपको वित्तीय वर्ष डालना होगा। इसके बाद आपको सब्सिडी की डिटेल मिल जाएगी।
इसमें आपको कब कब और कितनी सब्सिडी की राशि बैंक अकाउंट में मिली इसकी जानकारी मिल जाएगी। वही आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं
अगर आपने LPG ID को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर समस्या का समाधान कर सकते हैं साथ ही आप इस टोल फ्री नंबर 1800 2333555 पर फ्री कॉल करके शिकायत कर सकते हैं

हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

Thursday, June 7, 2018

वोटर कार्ड में संशोधन कैसे करें, जानें

देश में होने वाले चुनाव में मतदान करने का हक हर एक उस नागरिक के पास है जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है। 18 साल से अधिक उम्र वाले अधिकतर लोगों का मतदाता पहचान पत्र भी बन गया होगा लेकिन वोटर कार्ड में गलतियों का होना आम बात है।
आप घर बैठे मोबाइल से अपने वोटर कार्ड में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट (http://www.nvsp.in/) पर जाएं। अब आपको नीचे स्क्रॉल करने पर Correction of entries in electoral roll नाम से एक बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने फॉर्म 8 खुलकर आ जाएगा। इसमें नाम, विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, राज्य समेत कई जानकारियों को भरना होगा। अब आपको सबसे नीचे भेजें का विकल्प मिलेगा।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक ई-मेल मिलेगा जिसमें एप्लिकेशन आईडी मिलेगी। इस आईडी से आप यहां क्लिक करके ट्रैक कर सकते हैं कि आपको वोटर कार्ड में सुधार हुआ या नहीं। अप्लाई करने के 30 दिन के भीतर आपको नया वोटर कार्ड मिल जाएगा।

हम से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद्।

Wednesday, June 6, 2018

ऑनलाइन देखें आधार कार्ड में अब तक हुए संशोधन की हिस्ट्री

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्डधारकों के लिए आधार की अपडेट हिस्ट्री ऑनलाइन देखने की सुविधा शुरू की है। हालांकि इसे अभी बीटा वर्जन पर लांच किया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार कार्डधारक को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक सेक्शन खुलेगा। यहां आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा। इसके बाद कार्डधारक के पास एक ओटीपी आएगा जिसे वेबसाइट पर प्रदर्शित एक बॉक्स में भरना होगा। इसके बाद वह हिस्ट्री को देख सकेगा।
 धार अपडेट हिस्ट्री आधार कार्ड के बनने के बाद से पता समेत अन्य सभी हिस्सों में हुए अपडेट की तिथिवार जानकारी देगा।  

हम से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद्। 

Tuesday, June 5, 2018

आधार कार्ड में मोबाइल से संशोधन कैसे करें

आधार सभी जगह मान्य ना होने के बावजूद भी अब हमारी आइडेंटिटी का बड़ा हिस्सा बन गया है| ऐसे में अगर आपको आधार में कुछ संसोधन करना है तो  कुछ बदलाव मोबाइल से ऑनलाइन भी किये जा सकते हैं| 

आधार डिटेल्स को ऑनलाइन किस तरह करें संशोधन-

1- UIDAI वेबसाइट पर उपलब्ध एक लिंक के जरिये आप आधार डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर आ जाएं और पेज पर नीचे की ओर अपडेट आधार डिटेल्स (ऑनलाइन) लिंक पर क्लिक करें।

2- अगले पृष्ठ पर पेज में नीचे की ओर लिंक पर क्लिक कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।

3- जब आप UIDAI के सेल्फ सर्विस टूल पर पहुंच जाएं, तब अपना आधार नंबर और टेक्स्ट वेरिफिकेशन कोड डाल दें। इस स्टेप के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। UIDAI की वेबसाइट के अनुसार पासवर्ड या लॉगइन रिसीव करने के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।


4- मांगी गई सभी जानकारी भर के अगले स्टेप पर बढ़ें।

5- जो भी जानकारी आप अपडेट करना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट कर के सबमिट पर क्लिक करें। आप नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर ओर ईमेल में से चुनाव कर सकते हैं। अन्य अपडेट के
लिए आपको अपडेट सेंटर जाना होगा।


6- अपडेट की गई जानकारी भरें ओर सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दें।इस बात पर ध्यान दें की आपके द्वारा भरी गई जानकारी लोकल भाषा में सही से बदल गई है।

7-अगर किसी जानकारी के लिए प्रूफ के तौर पर डाक्यूमेंट्स की जरुरत है, तो यूजर्स डॉक्यूमेंट स्कैन कर के उपलोड कर सकते हैं।डाक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अपलोड कर सकते हैं 

8- UIDAI का ऑनलाइन अपडेशन टूल आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है। अपनी एंट्री को चेक कर लें। अगर बदलाव करना चाहते हैं तो मॉडिफाई पर क्लिक कर के आगे स्टेप्स फॉलो करें। अगर सब ठीक है तो घोषणा चेकबॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
UADAI पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूजर्स अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर के भी अपडेट रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

हम से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद्।


प्रधानमंत्री आवास योजना : सम्पूर्ण जानकारी

योजना-
इस योजना के तहत सरकार आपको घर खरीदने, मौजूदा घर को रेनोवेट करने अथवा उसमें नये कमरे जोड़ने के लिए सहयोग मुहैया करती है. इसके अलावा पुराना मकान खरीदने के लिए भी सरकार सहयोग देती है।


कौन कौन उठा सकते हैं फायदा-
इस योजना का लाभ आप दो श्रेण‍ियों के जरिये ले सकते हैं। इसमें 'अदर थ्री कॉम्पोनेंट्स' और 'स्लम ड्वैलर्स' शामिल है। पहली वाली श्रेणी में, तीन उप-श्रेण‍ियां हैं ।'स्लम ड्वैलर्स' में वे लोग शामिल हैं, जो किसी बस्ती में कच्चे मकानों में रहते हैं।

तीनो श्रेणियां-

इस के तहत तीन उप-श्रेणी हैं। पहली, आर्थिक तौर पर कमजोर समूह (EWS) है. इनमें से वही लाभ ले सकते हैं, जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक है। दूसरी, कम आय वाले समूह (LIGs). जिनकी  सालाना आय 3 लाख से 6 लाख के बीच है। तीसरी, मध्य आय समूह (MIGs). इस श्रेणी में अगर आपकी आय 6 लाख से 18 लाख के बीच है, तो इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। MIGs योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्स‍िडी स्कीम (CLSS) का फायदा उठा सकते हैं।
ये है पहली शर्त-
इसके लिए  जरूरी  है कि आपके और आपके परिवार के सदस्यों (पत्नी, पति,अविवाहित बेटे-बेटी) के पास पहले से ही पक्का मकान न हो।हालांकि कमाई करने वाला विवाहित या अव‍िवाहित वयस्क इस योजना का लाभ ले सकता है। यानी पक्के मकाने वाले माता-पिता का कमाऊ बेटा व बेटी इस योजना का लाभ अलग से ले सकते हैं। हालांकि उनके नाम पर कोई घर नहीं होना चाहिए।


मध्य वर्ग के लिए-
अगर आप क्रेडिट लिंक्ड सिक्योरिटी स्कीम (CLSS) के तहत लोन पर सब्स‍िडी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए दरें तय है। 6 से 12 लाख सालाना आमदनी वालों को 9 लाख रुपये तक के लोन के ब्याज पर 4% की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, 12 से 18 लाख रुपये की सालाना आमदनी है, तो 12 लाख तक के लोन के ब्याज पर 3% की सब्स‍िडी मिलेगी। अगर आप इस तय रकम से ज्यादा लोन लेते हैं, तो ऐसी स्थ‍िति में एक्स्ट्रा अमाउंट पर आपको बैंक की तय ब्याज दर ही चुकानी पड़ेगी।
ऐसे मिलेगी सब्स‍िडी -
मान लीजिए आपके 12 लाख रुपये के लोन पर ब्याज का 3 फीसदी 2.30 लाख रुपये आ रहा है।ऐसे इस रकम को घटा दिया जाएगा और बकाया रकम पर बैंक की ओर से तय ब्याज दर के हिसाब से आपको किश्तें भरनी होंगी।12 लाख में से 2.30 लाख घटाने के बाद 9.7 लाख रुपये आते हैं।इस पर आपको 9 फीसदी ब्याज दर चुकानी पड़ेगी इससे आपकी क‍िश्तें कम हो जाएंगी।सरकार हर महीने आपके लोन अकाउंट में सब्सिडी की रकम क्रेडिट कर देगी।

कैसे  करें अप्लाई-
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप https://pmaymis.gov.in/# पर पहुंचकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप कमर्श‍ियल बैंकों, हाउसिं फाइनेंस कंपनी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और शहरी सहकारी बैंकों समेत अन्य में जाकर इस स्कीम के तहत ब्याज दर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर्स में पहुंचकर भी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हम से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।


वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, मोबाइल से ऐसे पता करें

अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप वोट नहीं दे सकते है। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम था  लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। वैसे 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने वाला है तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

अपने फोन के ब्राउजर में www.nvsp.in टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।
बायीं ओर सर्च बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएल http://electoralsearch.in होगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं

पहला तरीका

 पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं।

दूसरा तरीका

दूसरा तरीका यह है कि मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या से सर्च करें। इसके लिए आपको इसी पेज पर विक्लप मिल जाएगा।

वहीं बिहार, आंधप्रदेश और तमिलनाडु के लोग मैसेज भेजकर भी चेक सकते हैं। इसके लिए ELE 10 digit लिखकर 56677 भेज दें। उदाहरण के लिए ELE TDA1234567 लिखें और 56677 पर भेज दें। मैसेज भेजने पर 3 रुपये कटेंगे।

हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

घर बैठे पैन कार्ड में संशोधन कैसे करें

आपके पास पैन कार्ड होगा और कई लोगों ने इसके लिए आवेदन भी किया होगा। हम में से कई लोगों की परेशानी तब बढ़ जाती है जब गलती से पैन कार्ड में नाम गलत हो जाता है। इससे आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड में संशोधन कर सकते हैं। 

 आइए जानते हैं कैसे?

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html 
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा। इसमें Application Type में Change and Correction in Existing PAN data के ऑप्शन पर क्लिक करें । अब कैटेगरी में INDIVIDUAL को चुनना है। इसके बाद नीचे दिये गए कॉलम में अपनी सही-सही जानकारी भरें। मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी भरने के बाद कैप्चा कोड भरें जो कि सामने एक इमेज में दिख रहा है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।अब आप एक नए पेज पर पहुंचेंगे जहां आपको 4 विकल्प दिखेंगे। इस पेज पर आपको आधार नंबर और पैन नंबर भरना है।
इसके बाद आपको जरूरी कागजात की कॉपी सबमिट करनी होगी और 120 रुपये आनलाइन पेमेंट करने होंगे। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब ओटीपी को सबमिट करें। अब आप फार्म को प्रिंट या सेव करके रख सकते हैं। अप्लाई करने के बाद आपके द्ववारा दिए गए एड्रेस पर पैन कार्ड 15 दिनों में पहुंच जाएगा।
पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।