आधार सभी जगह मान्य ना होने के बावजूद भी अब हमारी आइडेंटिटी का बड़ा हिस्सा बन गया है| ऐसे में अगर आपको आधार में कुछ संसोधन करना है तो कुछ बदलाव मोबाइल से ऑनलाइन भी किये जा सकते हैं|
आधार डिटेल्स को ऑनलाइन किस तरह करें संशोधन-
1- UIDAI वेबसाइट पर उपलब्ध एक लिंक के जरिये आप आधार डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर आ जाएं और पेज पर नीचे की ओर अपडेट आधार डिटेल्स (ऑनलाइन) लिंक पर क्लिक करें।
1- UIDAI वेबसाइट पर उपलब्ध एक लिंक के जरिये आप आधार डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर आ जाएं और पेज पर नीचे की ओर अपडेट आधार डिटेल्स (ऑनलाइन) लिंक पर क्लिक करें।
2- अगले पृष्ठ पर पेज में नीचे की ओर लिंक पर क्लिक कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।
3- जब आप UIDAI के सेल्फ सर्विस टूल पर पहुंच जाएं, तब अपना आधार नंबर और टेक्स्ट वेरिफिकेशन कोड डाल दें। इस स्टेप के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। UIDAI की वेबसाइट के अनुसार पासवर्ड या लॉगइन रिसीव करने के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
4- मांगी गई सभी जानकारी भर के अगले स्टेप पर बढ़ें।
5- जो भी जानकारी आप अपडेट करना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट कर के सबमिट पर क्लिक करें। आप नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर ओर ईमेल में से चुनाव कर सकते हैं। अन्य अपडेट के
लिए आपको अपडेट सेंटर जाना होगा।
6- अपडेट की गई जानकारी भरें ओर सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दें।इस बात पर ध्यान दें की आपके द्वारा भरी गई जानकारी लोकल भाषा में सही से बदल गई है।
7-अगर किसी जानकारी के लिए प्रूफ के तौर पर डाक्यूमेंट्स की जरुरत है, तो यूजर्स डॉक्यूमेंट स्कैन कर के उपलोड कर सकते हैं।डाक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अपलोड कर सकते हैं
8- UIDAI का ऑनलाइन अपडेशन टूल आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है। अपनी एंट्री को चेक कर लें। अगर बदलाव करना चाहते हैं तो मॉडिफाई पर क्लिक कर के आगे स्टेप्स फॉलो करें। अगर सब ठीक है तो घोषणा चेकबॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
UADAI पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूजर्स अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर के भी अपडेट रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
हम से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद्।
Nice
ReplyDelete